छत्तीसगढ़

स्टार अलंकार एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Nilmani Pal
25 Jan 2022 12:30 PM GMT
स्टार अलंकार एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
x
छग न्यूज़

कांकेर। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के कांकेर वन वृत्त में आज स्टार अलंकार एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कांकेर सिंगार भाट के वन विभाग रेस्ट हाउस में पदोन्नति का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक कांकेर शिशुपाल सोरी पहुंचे हुए थे और वनपाल से डिप्टी रेंजर बने 31 कर्मचारियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में रिटायर हुए कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया।

अब को बता दे छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के आने के बाद वन विभाग में इतने कर्मचारी अधिकारी पदोन्नत हुए है। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया। संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी ने कहा की पदोन्नति से कर्मचारियों का उत्साह बढ़ता है। प्दोन्नती से हुए रिक्त पदों से रोजगार भी बड़ेगा, भूपेश सरकार इस और कार्य करने में लगी है। सम्मान समारोह में कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा डीएफओ अरविंद पी एम सहित वन विभाग के कर्मचारी अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



Next Story