छत्तीसगढ़

Raipur Breaking: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, 5 लोग घायल

Shantanu Roy
18 Sep 2024 6:18 PM GMT
Raipur Breaking: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, 5 लोग घायल
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर में तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से जा टकराई है। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अभनपुर अस्पताल लाया गया है। इस मामले में अभनपुर पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने मामले में शिकायत नहीं मिलने की बात कही है। जिस वजह जांच पड़ताल भी नहीं की गई है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधवार देर रात हुआ है। रायपुर पासिंग की बोलेरो गाड़ी तेज रफ्तार में राजिम की ओर जा रही थी।


इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। गाड़ी के एक्सीडेंट होते ही सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में महिलाएं भी सवार थी। इस एक्सीडेंट में कार के अंदर 2 महिला समेत पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। इसमें 2 व्यक्ति के सिर चोट लगने से लहूलुहान हो गया है। एक्सीडेंट के बाद आसपास मौजूद लोगों ने 108 को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इस मामले में अभनपुर पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी व्यक्ति ने शिकायत नहीं की है।
Next Story