छत्तीसगढ़

न्यू नेताजी होटल को नगर निगम ने किया सील, लॉकडाउन में बिक रहा था समोसा, कचौड़ी और मिठाई

jantaserishta.com
4 May 2021 7:22 AM GMT
न्यू नेताजी होटल को नगर निगम ने किया सील, लॉकडाउन में बिक रहा था समोसा, कचौड़ी और मिठाई
x

रायपुर। रायपुर नगर निगम द्वारा म लॉक डाउन के बाद भी होटल खोलकर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ आज फिर कार्यवाही की गई। आज कटोरा तालाब चौक के पास न्यू नेताजी होटल को सील कर दिया गया।

निगम के जोन 4 के जोन कमिश्नर लोकेश चंद्रवंशी ने बताया कि न्यू नेताजी होटल के संचालक द्वारा होटल खोलकर समोसा, कचौड़ी, मिठाईयां बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। इसके लिए पूर्व में चेतावनी भी जारी की गई थी। इसके बाद होटल को आज सील कर दिया गया। लॉक डाउन में अभी सिर्फ रेस्टोरेंट को ही ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने की छूट दी गई है। नाश्ता, मिठाई बेचने आने होटलों को नहीं खोलने के निर्देश हैं। इसके बाद भी होटल खोले जाने पर निगम द्वारा अलग जोनों में सील बन्द करने की कार्यवाही की जा रही है।


Next Story