छत्तीसगढ़

सांसद भोजराज नाग ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

Shantanu Roy
29 Sep 2024 6:24 PM GMT
सांसद भोजराज नाग ने दिलाई भाजपा की सदस्यता
x
छग
City. नगरी। सिहावा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कणेश्वर महादेव मंदिर धाम में पहुंचे कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने भाजपा सदस्यता अभियान 2024 अभियान के तहत टुनेन्दर कुमार मार्कण्डेय को भाजपा सदस्यता दिलाई व लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी के सदस्यता अभियान में शहर, नगर, हर गांव, हर वार्ड में यह अभियान चलायें और लोगों को जोड़े। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी धमतरी जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि नगरी मंडल के अन्तर्गत हर गांव हर बुथ में यह अभियान चलायें और लोगों को शासन की योजना व आने वाले समय में शासन की योजनाओं का लाभ हर नागरिक को मिले यह हमेशा प्रयास करें, मंडल अध्यक्ष नगरी मोहन नाहटा, महामंत्री हृदय साहु, रूपेन्द्र साहु, राजू पटेल, जितेन्द्र मंडावी, डोमार सिंह, सरपंच शारदा ध्रुव, टिकु ध्रुव, बल्लू सेन, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Next Story