छत्तीसगढ़

मोटर साइकिल सवार युवक गिरा, सड़क पर पड़ा रहा बेहोश

Shantanu Roy
3 May 2022 10:00 AM GMT
मोटर साइकिल सवार युवक गिरा, सड़क पर पड़ा रहा बेहोश
x
छग

बिलासपुर। सोमवार की रात मोटर साइकिल सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण युवक घायल हो गया और सड़क किनारे अंधेरा में घंटों बेहोशी के हालत में पड़ा रहा। इस बीच आने जाने वालों की नजर अचानक घायल पर पड़ी। इसके बाद पुलिस की डायल 112 की टीम ने घायल को बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मस्तूरी निवासी राम यादव पिता भोला राम यादव (45) सोमवार को अपनी मोटर साइकिल से ग्राम कनेरी के तरफ जा रहा था। तेज रफ्तार से चलाने के कारण राम यादव अनियंत्रित होकर गिर गया। सिर पर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। वहां से राहगिर गुजरते रहे। लेकिन, सड़क पर अंधेरा होने के कारण किसी को पता नहीं चल पाया।
घंटों भर बाद एक अनजान वाहन चालक का नजर पड़ी। उन्होंने पुलिस की डायल 112 को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। बिल्हा थाना के डायल 112 के स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल युवक के सिर से खून बह रहा था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने घायल को बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
रास्ता खराब होने के कारण देर से पहुंचे
ग्राम कनेरी सड़क मार्ग जर्जर हो गई है। जगह-जगह गढ्ढे हो गए हैं। इससे वाहन चलाने में परेशानी होती है। पुलिस की डायल 112 के स्टाफ भी सड़क खराब होने के कारण धीरे-धीरे वाहन चलाते हुए घटना स्थल तक पहुंचे। वहां से वापस लौटने के दौरान भी आराम से वाहन चलाना पड़ा।
इस कारण घायल को अस्पताल पहुंचने में देर हो गया। प्राथमिक इलाज के लिए घायल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डाक्टरों की निगरानी में घायल युवक का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि खराब सड़क के चलते युवक मोटर साइकिल से गिर गया। हेलमेट नहीं पहनने के कारण सिर पर गंभीर चोटे आई है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story