
x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। अगर आत्मनिर्भर होने की उत्कृष्ट अभिलाषा हो तो नियति स्वयं ही मार्ग प्रशस्त करने लगती हैं। इसमें केवल निरंतर मेहनत और लगन की आवश्यकता होती है। यही निरंतरता और दृढ़ निश्चय ही व्यक्ति को उसके लक्ष्य तक पहुचाता है और यह पैमाना जीवन मार्ग के हर ढांचे पर सटीक बैठता है। इस क्रम में ग्राम तुड़पारास विकासखण्ड दंतेवाड़ा की प्रगतिषील महिला कृषक मनीषा नागेश कहती हैं की 2 साल पहले उनकी सास ने 1 हेक्टेयर के जमीन मे सब्जी उत्पादन का कार्य शुरू किया था , लेकिन अब उनकी सास की जगह वे स्वयं सब्जी उत्पादन का कार्य कर रही है।
इन्होंने पहली बार उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की सहायता से उत्पादन शुरू किया हैं और वे कहती है की उन्होंने अपने बाड़ी मे टमाटर, बैगन, बरबटी, तोरई, केला, करेला और अन्य सब्जियां उगा रही हैं और वे उन सब्जियों को बेच कर आय प्राप्त कर रही हैं। उनके 3 बच्चे हैं जो अभी पढ़ाई कर रहे है, वे कहती हैं की सब्जी बेच कर उनको जो आय प्राप्त होती हैं उससे उनके बच्चों की पढ़ाई तथा परिवार की आर्थिक स्थिति मे भी मदद मिलती हैं। उन्होंने शासकीय विभाग की सहायता से सोलर पैनल का बोर खुदवाया हैं और वे वही से सब्जियों मे सिंचाई करती हैं, और उनका कहना हैं कि वे सब्जियों के उत्पादन के लिए प्राकृतिक रूप से पैरावट का बना हुआ मल्चिंग का उपयोग करती हैं जिसमे घास ज्यादा नहीं उगते और घास साफ करने के लिए लोगों की जरूरत भी नहीं पड़ती। उन्होंने पॉलीथिन मल्चिंग के स्थान पर पैरावट का प्राकृतिक मल्चिंग को चुना हैं।
मनीषा यह भी कहती है कि शासकीय विभाग की तरफ से बहुत सी योजनाएं है। जिनसे मुझ जैसी अन्य महिलाएं भी लाभ लेकर स्वावलंबी बन सकती है। वे आगे बताती है कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना जिसमे ग्राफ्टेड टमाटर ,बैगन का पाला दिया जाता हैं, और राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना मे केला, पपीता और अन्य फलदार पौधे दिए जाते हैं,और राज्य पोषित विकास योजना,ऑइल पाम मिशन आदि योजना का लाभ लेकर एक किसान अच्छा सब्जी उत्पादन कर सकता हैं जिससे उनको आत्मनिर्भर बनने मे मदद मिलेगी।
मनीषा नागेश कहती हैं की वे गृहस्थी चलाने के साथ-साथ सुबह शाम थोड़ा समय निकाल कर अपने सब्जी बाड़ी मे भी मेहनत कर लिया करती हैं। जिसका परिणाम उनको अच्छे आय के रूप मे प्राप्त होता हैं और वे अपने आप को आत्मनिर्भर महसूस करती हैं। आज मनीषा नागेश का मानना है कि यदि किसान मेहनत के साथ-साथ कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लें ,तो कम भूमि मे भी अच्छी आय प्राप्त की जा सकती हैं। आज वे अपने क्षेत्र मे सफल सब्जी उत्पादक किसान के रूप मे पहचान बना रही हैं और अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





