छत्तीसगढ़
सीधे-सीधे देश की जनता के साथ अन्याय और वादाखिलाफी: मोहम्मद असलम
Shantanu Roy
6 July 2022 4:12 PM GMT
x
छग
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने रसोई गैस में ₹50 की बढ़ोतरी पर भाजपा सरकार पर कांग्रेस की ओर से रोष प्रकट करते हुए कहा है, यह सीधे-सीधे देश की जनता के साथ अन्याय हैं और वादाखिलाफी है। देश की जनता एक तरफ महंगाई से जूझ रही है दूसरी तरफ बेरोजगारी और अन्य समस्याएं हैं। महिलाओं के सामने अपने परिवार के पालन पोषण को लेकर बड़ी कठिनाई हो रही है। वहीं रसोई गैस में एकाएक ₹50 की वृद्धि किया जाना सीधा- सीधा अत्याचार है।
"रसोई गैस में ₹50 की बढ़ोतरी कीमत पहुंची 1135 रुपए प्रति सिलेंडर के पार,देश में एक तरफ नफरत का बोलबाला, तो दूसरी तरफ महंगाई की मार, भारत की जनता पर दोहरा वार! वाह भई वाह... केंद्र की मजबूत भाजपा सरकार"? pic.twitter.com/tMAVM5diBw
— Mohd. Aslam (@MohdAsl18244258) July 6, 2022
Next Story