छत्तीसगढ़

पत्नी के गम में पति ने काटी हाथ की नस, पत्नी ने पुलिस को दिया ये जवाब

Shantanu Roy
9 May 2022 1:53 PM GMT
पत्नी के गम में पति ने काटी हाथ की नस, पत्नी ने पुलिस को दिया ये जवाब
x
छग

कांकेर। पत्नी के लापता होने के गम में पति ने अपने हाथ के नश काट ली। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया और उपचार कराया। हाथ में कई टांके भी लगे। पति ने पुलिस से फरियाद की वह उसकी पत्नी को ढुंढने में मदद करे। पुलिस ने गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कर पत्नी की तलाश शुरू की। पुलिस ने कुछ ही दिनों में महिला को खोज निकाला, लेकिन महिला ने अपने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया। पति मिन्नते करता रहा, लेकिन शराब की लत और मारपीट से परेशान पत्नी अपने निर्णय पर कायम रही।

मामला कांकेर पुलिस थाने क्षेत्र के एक गांव का है। विलाश (38)नामक युवक ने 2015 में एक युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। लेकिन विलाश के शराब पीने और शराब के नशे में मारपीट करने की लत से परेशान होकर घर छोड़कर चली गई। पत्नी के घर छोड़कर जाने से विलाश अपनी पत्नी की पता तलाश किया। इस दौरान भानुप्रतापपुर में उसकी पत्नी से मुलाकात हुई और उसने अपने पति को बताया कि वह अपने पांच व दो साल की दो बेटियों को नाना-नानी के छोड़कर अपनी बहन के घर चली गई थी।
कुछ दिन अपने पति के साथ रहने के बाद उसकी पत्नी उसे फिर छोड़कर चली गई। जिससे दुखी होकर विलाश ने कुछ दिन पहले शहर के पुराने बस स्टैंड में ब्लेड से अपने हाथ के नस काटने का प्रयास किया। घायल अवस्था में विलाश को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। उसके हाथ में कई टांके लगे। पत्नी के छोड़ जाने से दुखी पति ने पुलिस से गुहार लगाई कि वह उसकी पत्नी को ढुंढकर वापस ला दे। जिसके बाद पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर महिला की पता तलाश शुरू कर दी।
कांकेर पुलिस ने गुम हुई महिला को खोज निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पति पुलिस थाने पहुंचा और पत्नी को अपने साथ ले जाने की इच्छा जाहिर की। लेकिन पत्नी से पति द्वारा शराब पीकर मारपीट करने की बात कहते हुए उसके साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। पति घंटो अपनी पत्नी को मनाने की कोशिश करता रहा पर पत्नी ने साथ जाने से इंकार कर दिया।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story