
धान बेचने आए किसानों में भारी उत्साह, संबलपुर धान उपार्जन केन्द्र में व्यवस्थित तरीके से की जा रही समर्थन मूल्य में धान खरीदी

धमतरी: धमतरी के संबलपुर स्थित धान खरीदी केंद्र में आज पहले दिन चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की शुरुवात किसान श्री संतोष यादव के लगभग 37 किं्वटल धान के साथ हुई। सुबह-सुबह अपनी उपज लेकर जब 52 वर्षीय श्री यादव केंद्र पहुंचे तो जारी टोकन के हिसाब से सुव्यवस्थित तरीके से खरीदी की तैयारी थी। वे खुश होकर बताते हैं कि खरीदी की शुरुवात आज उनसे हो रही है। आज अपनी उपज की पहली खेप लेकर वे केंद्र आए हैं। उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अब तक तीन किश्तों में नौ-नौ हजार भी मिले हैं, जिसे वे खाद, बीज और अन्य जरूरी काम में उपयोग किए। यहीं संबलपुर के ही श्री राम कृष्ण मोहंती भी 34 किं्वटल धान की तौलाई कराते हुए प्रसन्नता व्यक्त किए कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम समर्थन मूल्य में धान खरीदी कर दिया जा रहा है। खरीदी केंद्र पहुंचे अन्य किसान भी उत्साहित नजर आए।