बिलासपुर। पुरानी रंजिश पर युवकों ने सफाई कर्मचारी और उसके साथी पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट के बाद युवक कार में सवार होकर भाग निकले। हमले में घायल को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा के जोरा तालाब के पास रहने वाले सौरभ करोसिया सफाई कर्मचारी हैं।
गुरूवार की रात वे तीन स्कूटी में अपने आठ साथियों के साथ खाना खाने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर गए थे। वहां से लौटकर उन्होंने अपने साथी गबरू और गणेश सोनी को मुक्तिधाम के पास उनके घर में छोड़ दिया। इसके बाद दो स्कूटी से वे अपने साथियों अनुराग सारथी, नितेश साहू, अमन व रिहान के साथ अशोक नगर चौक के पास पहुंचे। इसी दौरान इनोवा में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे। युवकों ने उनकी स्कूटी स्र्कवाकर गाली-गलौज की।
इसका विरोध करने पर एक युवक चाकू निकालकर मारने के लिए दौड़ाया। इस पर अमन, नितेश और रिहान डरकर वहां से भाग निकले। मौके पर मौजूद सौरभ और अनुराग को युवकों ने घेर लिया। उन्होंने दोनों की बेसबाल के स्टीक से पिटाई की। मारपीट के बाद दोनों को छोड़कर युवक वहां से भाग निकले। मारपीट से घायल अनुराग ने दो युवकों को पहचान सिद्धार्थ शर्मा और बाकरे के रूप में की है। सौरभ ने घायल अनुराग को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।