छत्तीसगढ़

नलकूपों के पास सोखता गड्ढा का तेजी से निर्माण जारी

Shantanu Roy
23 April 2025 6:13 PM GMT
नलकूपों के पास सोखता गड्ढा का तेजी से निर्माण जारी
x
छग
Baloda Bazaar. बलौदाबाजार। जल संचयन महाभियान अंतर्गत जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में हर नलकूप के पास सोखता गड्ढा का निर्माण तेज गति से जारी है।दो दिन में करीब 400 सोखता गड्ढे का निर्माण पूरा कर लिया गया है। बताया गया कि जल संचयन महाभियान अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 22 से 24 अप्रैल तक सोखता गड्ढा संतृप्तता अभियान से जिले के समस्त ग्राम पंचायत के प्रत्येक नलकूप के पास सोखता गड्ढा का निर्माण किया जा रहा है। सोखता गड्ढा निर्माण हेतु जल संचय वाहिनी द्वारा ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक तकनीकी सहायक का सहयोग लिया जा रहा है। इसके साथ ही पांचयतो में जल संचयन व संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा
रहा है।


उल्लेखनीय है कि कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जल संचयन व जल के सदुपयोग को लेकर जिले में 18 अप्रैल से 15 मई 2025 तक जल संचयन महाभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।महाभियान के तहत जल संचय एवं संरक्षण के महत्व को समझाकर समुदाय को प्रेरित किया जा रहा है कि वर्षा जल संचयन और पानी के सदुपयोग से जल संकट से बचा जा सकता है। जल संचयन महाभियान का उद्देश्य जल संचयन और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है जिससे जल संसाधनो का संरक्षण हो सके और भविष्य के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
Next Story