छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने दिया समर्थन, किसानों का कृषि कानूनों के खिलाफ आज से प्रदर्शन

jantaserishta.com
26 Nov 2020 6:47 AM GMT
कांग्रेस ने दिया समर्थन, किसानों का कृषि कानूनों के खिलाफ आज से प्रदर्शन
x

रायपुर (जसेरि)। छत्तीसगढ़ की केंद्रीय ट्रेड यूनियन और किसान संगठन 26 नवम्बर को हड़ताल कर रहे हैं। 27 नवम्बर को अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति कृषि कानूनों के खिलाफ मानव श्रृंखला और प्रदर्शन पूरे प्रदेश में करेगी। इसमें मोदी सरकार के पुतले जलाए जाएंगे और किसान श्रृंखला बनाई जाएंगी। मजदूर-किसानों के आंदोलन को माकपा सहित सभी वामपंथी पार्टियों और कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया है।प्रदेश किसान सभा के राज्य अध्यक्ष संजय पराते और महासचिव ऋषि गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार के कृषि विरोधी कानूनों को निष्प्रभावी करने के लिए पंजाब सरकार की तजऱ् पर एक सर्वसमावेशी कानून बनाये, जिसमें किसानों की सभी फसलों, सब्जियों, वनोपजों और पशु-उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य सी-2 लागत का डेढ़ गुना घोषित करने, मंडी के अंदर या बाहर और गांवों में सीधे जाकर समर्थन मूल्य से कम कीमत पर खरीदना कानूनन अपराध होने और ऐसा करने पर जेल की सजा होने, ठेका खेती पर प्रतिबंध लगाने और खाद्यान्न वस्तुओं की जमाखोरी पर प्रतिबंध लगाने के स्पष्ट प्रावधान हो। उन्होंने बताया कि प्रदेश में छत्तीसगढ़ किसान सभा और आदिवासी एकता महासभा सहित 21 से ज्यादा किसान संगठन छत्तीसगढ़ किसान आंदोलन के आह्वान पर 26-27 नवम्बर को आंदोलन के मैदान में होंगे और कॉर्पोरेट भगाओ-खेती-किसानी बचाओ-देश बचाओ के नारे के साथ विरोध प्रदर्शन करेंगे। किसान संगठनों के हड़ताल और विरोध प्रदर्शन का कांग्रेस ने समर्थन किया है। कांग्रेस प्रवक्ता एमए इकबाल ने केंद्रीय कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए केंद्र से इसे वापस लेने की मांग की है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story