छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर दी विनम्र श्रद्धांजलि

Janta Se Rishta Admin
10 Dec 2021 6:19 AM GMT
सीएम भूपेश बघेल ने शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर दी विनम्र श्रद्धांजलि
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित स्वर्गीय राजीव गांधी स्मृति प्रयास आवासीय विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों के प्रतिभा सम्मान समारोह के प्रारम्भ में शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर वीर नारायण सिंह के दीन-दुखियों और गरीबों के लिए किये गए योगदान को याद करते हुए कहा है कि वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत थे। इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव, विधायक देवेंद्र यादव, आदिम जाति कल्याण विभाग के सचिव डी.डी.सिंह, आयुक्त शम्मी आबिदी भी उपस्थित थीं।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta