छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाबा साहब अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर किया नमन

Janta Se Rishta Admin
5 Dec 2021 12:09 PM GMT
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाबा साहब अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर किया नमन
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संविधान निर्माता और स्वतंत्र भारत के पहले विधि एवं न्याय मंत्री भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि 6 दिसम्बर पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने भारत निर्माण में श्री अम्बेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा है कि बाबा साहब ने संविधान के रूप में भारत को एक मजबूत नींव दी, जिस पर आज विविधताओं से भरा देश एकजुट होकर निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है।

सीएम बघेल ने कहा है कि अनेक भाषाओं के जानकार डॉ. अम्बेडकर ने कई देशों के संविधान के अध्ययन के बाद भारत को विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान दिया, जो कठोर होने के साथ ही लचीला भी है। भारतीय संविधान की विशेषता ही है कि संपूर्ण प्रभुत्व लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में भारत अपनी विशेष पहचान बना सका है। सीएम बघेल ने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक भेदभाव और छूआ-छूत के विरूद्ध अभियान चलाया और सबके लिए समान अधिकार, स्वतंत्रता और व्यवहार की वकालत की। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बाबा साहब का देश के लिए किया गया अतुलनीय योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta