छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों का पद्मश्री फूलबासन बाई ने दिलवाई शपथ

Kunti Dhruw
7 March 2021 6:19 PM GMT
छत्तीसगढ़: संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों का पद्मश्री फूलबासन बाई ने दिलवाई शपथ
x
छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों का चुनाव हो चुका है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: रायपुर। छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों का चुनाव हो चुका है। 21 फरवरी 2021 को महासंघ के द्वारा निर्वाचन के माध्यम से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया है, जिसका शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 7 मार्च 2021 को रायपुर के मैग्नेटो मॉल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री फूलबासन बाई यादव रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने की, विशिष्ट अतिथि राजेश चटर्जी, आरके रिछारिया, विजय झा, रामसागर कोसले, एम एस शेख, की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।

सबसे पहले महासंघ के नवनिर्वाचित प्रांत अध्यक्ष रवि गढ़पाले और प्रदेश संयोजक अनिल देवांगन को फूलबासन बाई यादव ने शपथ दिलाई इसके पश्चात महासंघ ने दिव्यांग कर्मचारियों को नेतृत्व प्रदान करने के लिए प्रदेश विशिष्ट प्रकोष्ठ नाम से एक अलग विंग तैयार की है। उनका शपथ हुआ तत्पश्चात प्रांतीय पदाधिकारियों, महिला प्रकोष्ठ और सभी 28 जिलों के जिला अध्यक्षों को शपथ दिलाया गया। शपथ ग्रहण के बाद पद्मश्री फूलबासन के द्वारा महासंघ का अधिकृत वेबसाइट, कैलेंडर और यूट्यूब चैनल भी लांच किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी अनियमित कर्मचारियों ने रायपुर स्थित राम मंदिर जाकर भगवान राम से अपने नियमितीकरण के लिए गुहार लगाई है और 2021 में ही अपने नियमितीकरण को पाने का लक्ष्य तय किया है।


Next Story