छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: परिजनों की सहमति से बनी थी शादी की बात...लड़के का एक झूठ, और युवती ने किया शादी से इनकार

Admin2
30 Sep 2020 10:58 AM GMT
छत्तीसगढ़: परिजनों की सहमति से बनी थी शादी की बात...लड़के का एक झूठ, और युवती ने किया शादी से इनकार
x

demo pic 

पहले गर्लफ्रेंड को किराये के घर को अपना बताकर शादी तय कर ली

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। पहले गर्लफ्रेंड को किराये के घर को अपना बताकर शादी तय कर ली. और जब भांडा फूटा तो लड़की वालों ने लड़के को बेरहमी से पीटा। पूरा मामला बिलासपुर का है। दरअसल उसलापुर के युवक आकाशवीर सिंह का सरकंडा की एक युवती के साथ प्रेमसंबंध था। दोनों की शादी परिवारवालों की मर्जी से तय भी हो गयी। इसी दौरान लड़के ने एक किराये के बंगले को खुद का घर बता दिया, जिससे लड़की और लड़की के घर वाले खूब इंप्रेस हो गये। लेकिन शादी की डेट आने से पहले ही लड़के के झूठ का भांडा फूट गया। इधर लड़की को झूठ की जानकारी हुई तो वो गुस्से में लड़के के घर पहुंच गयी और लड़के सहित लड़के के परिवारजनों के सामने उन्हें खरी खोटी सुना दी। साथ ही लड़की ने शादी से भी इंकार कर दिया। शादी से इनकार करते हुए लड़के ने लड़की को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान लड़की के माथे और नाक से खून बहने लगा।



Next Story