छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: किसान के खलिहान में लगी भीषण आग, रखा धान जलकर खाक

Admin2
3 Dec 2020 2:06 AM GMT
छत्तीसगढ़: किसान के खलिहान में लगी भीषण आग, रखा धान जलकर खाक
x

फाइल फोटो 

एक किसान के खलिहान में आगजनी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आगजनी से किसान के खलिहान में रखा धान जलकर खाक हो गया

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छत्तीसगढ़: कोरिया: जिले के बासनपारा गांव में एक किसान के खलिहान में आगजनी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आगजनी से किसान के खलिहान में रखा धान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम पिछले 5 घंटे से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। वहीं, संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव घटना पर नजर बनाए रखीं हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बासनपारा गांव में किसान के 4 खलिहानों खलिहानों में आग लगने से धान जलकर खाक हो गया। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि खलिहान में आग कैसे लगी। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
Next Story