छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं

Admin2
14 Nov 2020 1:51 PM GMT
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं
x

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छत्तीसगढ़: रायपुर: विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि - धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलने वाला ये पांच दिन का पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की गौरव-गाथा है। दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति का गौरव है, यह पर्व रोशनी का है और तमस (अंधकार) को दूर करता है इसलिए यह पर्व ज्ञान का प्रकाश पंहुचाने के संकल्प का पर्व भी कहलाता है।

डॉ. महंत ने "गोवर्धन पूजा'' को छत्तीसगढ़ का लोक पर्व बताते हुए प्रदेश के कृषक बंधुओं को इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि-पशुधन हमारी कृषि का आधार है इसलिए इसके संरक्षण और संवर्धन की दिशा में और अधिक प्रयास करने होंगे।


Next Story