छत्तीसगढ़

CG: डकैती के मामले में बड़ी सफलता, बदमाश गिरफ्तार

Shantanu Roy
29 Sep 2024 4:12 PM GMT
CG: डकैती के मामले में बड़ी सफलता, बदमाश गिरफ्तार
x
छग
Durg. दुर्ग। दुर्ग पुलिस को डकैती के मामले में बड़ी सफलता मिली है, दुर्ग पुलिस की टीम ने एक अंतर्राज्यीय डकैत गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह जुलाई माह में रसमड़ा में एक दंपति को बंधक बनाकर करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकद लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस की विशेष टीम और एसीसीयू ने मिलकर 22 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद इन आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। माल खपाने वाला एजेंट भी दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पूरा मामला अंजोरा चौकी क्षेत्र का है। पुलिस ने भंगू डावर से पूछताछ के बाद उसके साथी दिलीप, गणपत, भाया और अनिल राठौर का भी नाम सामने लाया। पुलिस ने भूरसिंह चौहान से भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की, जिससे लूटे गए माल की बरामदगी की प्रक्रिया शुरू हुई।

पुलिस की टीम अब धार म.प्र. में जाकर अन्य आरोपी और लूटे गए जेवरात की बरामदगी के लिए रिमांड पर ले जाएगी। इस कार्रवाई में एसीसीयू के डीएसपी और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की इस सफलता ने न केवल शहर की सुरक्षा को मजबूती प्रदान की है, बल्कि यह भी साबित किया है कि पुलिस किसी भी आपराधिक गतिविधि को रोकने के लिए सजग है। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है, और उम्मीद की जा रही है कि उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले के खुलासे में त्रिनयन एप ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पांच सौ पचास से भी अधिक CCTV कैमरे के फुटेज खंगाले गए है। पतासाजी के दौरान हजार से भी अधिक मोबाईल नंबरों का पुलिस ने विश्लेषण किया है। दुर्ग रसमड़ा के अतिरिक्त
NSPCL
कालोनी रूआंबांधा दुर्ग, खम्हारडीह क्षेत्र रायपुर और पूर्व में कटघोरा, कोरबा में भी इन आरोपियों ने नकबजनी व डकैती की घटना को अंजाम दिए है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:- भंगु डावर, उम्र 25, धार, मध्यप्रदेश
बरामद सामान- भंगू से एक सोने की चैन, एक सोने की लॉकेट, एक सोने की मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी
भूरसिंह चौहान, उम्र 26 वर्ष, धार, मध्यप्रदेश
बरामद सामान- आरोपी भूर सिंह से नगदी 5.200 रूपये एक सोने की नेकलेस जुमला कीमती करीबन 3,20,000 रूपये एवं अन्य जेवरात की बरामदगी हेतु पुलिस रिमांड ली गई है टीम धार जाकर माल बरामद करेगी।
Next Story