छत्तीसगढ़

क्वींस क्लब गोलीकांड मामले में एक और युवती गिरफ्तार...ट्विंकल कौर गिल की हुई गिरफ्तारी

Admin2
3 Oct 2020 12:00 PM GMT
क्वींस क्लब गोलीकांड मामले में एक और युवती गिरफ्तार...ट्विंकल कौर गिल की हुई गिरफ्तारी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। लॉकडाउन के दौरान क्वींस क्लब में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। तेलीबांधा पुलिस ने ट्विंकल कौर गिल को गिरफ्तार किया है। इस तरह अब तक क्वींस क्लब मामले में 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिलाओं में से ही एक ने पार्टी के लिए क्वींस क्लब को बुल करवाया था। ज्ञात हो कि पार्टी के दौरान फायरिंग करने वाले आरोपी हितेश पटेल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल मामले में प्रशासन की कार्रवाई सख्ती से जारी है।


Next Story