छत्तीसगढ़
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय विशेष कोचिंग शिविर का शुभारंभ
Shantanu Roy
6 Jan 2026 11:08 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों हेतु तीन दिवसीय विशेष कोचिंग शिविर का शुभारंभ 5 जनवरी को किया गया। यह शिविर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे तथा जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.व्ही.राव के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। शिविर का आयोजन 7 जनवरी तक पंचायत सचिव एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायगढ़ में किया जा रहा है। इस विशेष कोचिंग शिविर में जिले के उन विद्यार्थियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने इस वर्ष की छमाही परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं। कार्यक्रम के प्रथम दिवस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीईओ जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे ने विद्यार्थियों को संबोधन देते हुए कहा कि प्रतिभा तभी निखरती है जब उसे सही मार्गदर्शन और उचित अवसर मिलता है।
उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारण, निरंतर परिश्रम, समय प्रबंधन तथा तनावमुक्त होकर परीक्षा देने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए और सभी विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.के.व्ही.राव ने भी विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के संयोजक दिनेश कुमार पटेल ने छात्रों से समय प्रबंधन, प्रश्न पत्र के पूर्व अध्ययन, अध्ययन समय बढ़ाने तथा परीक्षा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भुवनेश्वर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान दिलाना है। वहीं बीईओ संजय पटेल एवं सहायक नोडल अधिकारी द्वारका प्रसाद पटेल ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बेहतर परीक्षा परिणाम लाने हेतु शुभकामनाएं दी। विशेष शिविर के प्रथम दिवस बीआरसी मनोज अग्रवाल एवं विषय विशेषज्ञ व्याख्याताओं द्वारा विद्यार्थियों को उत्तर लेखन की सही विधि, प्रश्न चयन की रणनीति, समय प्रबंधन, विषयवार लेखन शैली, मानसिक योग्यता, ब्रेन ट्रेनिंग तथा परीक्षा के दौरान तनाव एवं घबराहट पर नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





