छत्तीसगढ़

लाल आतंक पर हुआ कड़ा प्रहार: CM साय

Shantanu Roy
11 Jun 2025 4:11 PM GMT
लाल आतंक पर हुआ कड़ा प्रहार: CM साय
x
छग
Raipur. रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूती देने के प्रयासों के तहत छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार किया गया है। बीते डेढ़ वर्षों में राज्य में नक्सल विरोधी अभियान के तहत 425 नक्सलियों को मार गिराया गया (न्यूट्रलाइज) है, जबकि 1443 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इसी अवधि में 1388 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का रास्ता चुना है। इस अभियान को सरकार ने "लाल आतंक पर कड़ा प्रहार" की संज्ञा दी है, जिसमें बस्तर संभाग जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती और खुफिया तंत्र को और अधिक मजबूत किया गया है। बैनर के माध्यम से सरकार यह संदेश देना चाहती है कि राज्य में आंतरिक सुरक्षा की स्थिति में व्यापक सुधार आया है और नक्सलवाद के विरुद्ध कार्यवाही निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है।
इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को कई बड़ी सफलता भी हाथ लगी है। विशेष रूप से नक्सल आंदोलन के शीर्ष नेताओं बसवराजु और सुधाकर जैसे वांछित नक्सलियों के मारे जाने को एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। प्रदेश सरकार का दावा है कि इस कार्यवाही से स्थानीय नागरिकों में विश्वास बढ़ा है और धीरे-धीरे
नक्सल
प्रभावित क्षेत्रों में विकास और शांति की बहाली हो रही है। बैनर में यह भी उल्लेख है कि यह उपलब्धि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार की सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण के दृष्टिकोण का हिस्सा है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सोशल मीडिया हैंडल और डिजिटल माध्यमों पर इस उपलब्धि को साझा किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की इस निर्णायक नीति के बारे में जान सकें।
Next Story