
x
क्वींस क्लब गोलीकांड मामले में 5 और आरोपियों के नाम सामने आए हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क. रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा इलाका स्थित क्वीनस क्लब गोलीकांड मामले में 5 और आरोपियों के नाम सामने आए हैं। 2 अन्य के बयान के बाद पुलिस ने FIR में 5 लोगों को आरोपी बनाया है। बर्थडे पार्टी में हुए गोलीकांड में अबतक 19 आरोपियों के नाम सामने आये हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इसके पहले पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें 5 नए नाम भी अब जुड़ गए हैं।
बता दें कि बीते रविवार को VIP इलाके में लॉकडाउन के दौरान क्वींस क्लब में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था, इस आयोजन में काफी संख्या में लोग जुटे थे, पार्टी में जमकर जाम छलके थे, यहां हुए विवाद में गोलियां भी चली थी। बाद में पुलिस ने होटल क्वीन्स क्लब को सील कर दिया था और मामले की जांच की जा रही है।
Next Story