छत्तीसगढ़

हड़गांव केचवई एनीकट रपटा निर्माण के लिए 2.38 करोड़ की स्वीकृति

jantaserishta.com
7 Dec 2021 11:23 AM GMT
हड़गांव केचवई एनीकट रपटा निर्माण के लिए 2.38 करोड़ की स्वीकृति
x

रायपुर: जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बेमेतरा जिले के बेरला विकासखण्ड स्थित डोटू नाला पर हड़गांव-केचवई एनीकट कम रपटा निर्माण के लिए 2 करोड़ 38 लाख 44 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी-गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की गई है। इस एनीकट कम रपटा के निर्माण से भू-जल संवर्धन, पेयजल के साथ-साथ कृषकों को आवगमन एवं स्वयं के साधन से 60 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई सुविधा मिलेगी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story