छत्तीसगढ़

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 1 जवान घायल

Shantanu Roy
3 May 2022 10:53 AM GMT
पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 1 जवान घायल
x
छग

जगदलपुर। जगदलपुर में छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के गढ़चिरौली इलाके में मंगलवार की सुबह पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हो गई। सूचना के मुताबिक, ये मुठभेड़ करीब आधे घंटे तक चली। इस मुठभेड़ में 1 जवान घायल हो गया है। जिसे इलज के लिए एयरलिफ्ट की मदद से नागपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाके की सर्चिंग की जा रही है।

मामला धोढ़राज थाना क्षेत्र का है। मुखबिर से मिली सूचना के मुताबिक, भाटपार-इरपाणार के जंगलों में नक्सली घूम रहे हैं। जिसके बाद जवान सर्चिंग के लिए निकले, घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जैसे ही जवानों को देखाकर फायरिंग शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से जबरदस्त गोलीबारी होती रही।

इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को एयरलिफ्ट की मदद से नागपुर के अस्पताल ले जाया गया है। जहां जवान का इलाज जारी है। गढ़चिरौली SP अंकित गोयल ने बताया कि जवान की हालत खतरे से बाहर है। वहीं इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story