राज्य

छत्तीसगढ़: कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया पाए गए कोरोना पॉजिटिव...प्रदेश के CM...मंत्री सहित कई कार्यकर्ता संपर्क में आए...स्वास्थ्य महकमें में मचा हड़कंप

HARRY
11 Oct 2020 3:06 AM GMT
छत्तीसगढ़: कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया पाए गए कोरोना पॉजिटिव...प्रदेश के CM...मंत्री सहित कई कार्यकर्ता संपर्क में आए...स्वास्थ्य महकमें में मचा हड़कंप
x

फाइल फोटो 

छत्तीसगढ़: कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया पाए गए कोरोना पॉजिटिव...प्रदेश के CM...मंत्री सहित कई कार्यकर्ता संपर्क में आए...स्वास्थ्य महकमें में मचा हड़कंप

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद पूरे स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया है, क्योंकि पुनिया अपने रायपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायनसभा अध्यक्ष समेत कांग्रेस के सैंकड़ों नेताओं से मिले और बैठकें कीं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक विभाग की तरफ से सीएम सचिवालय, मंत्रियों और अन्य सभी नेताओं को पुनिया के संक्रमित होने की जानकारी देते हुए, क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी है। रविवार सभी वीआईपी के टेस्ट भी करवाए जा सकते हैं।

पुनिया शुक्रवार की शाम रायपुर पहुंचे थे। जहां राजीव भवन में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के बाद उन्होंने मीडिया को ब्रीफ किया। उसके बाद वे होटल चले गए। शनिवार की सुबह रायपुर सीएमएचओ कार्यालय से एक टीम उनका कोरोना सैंपल के लिए होटल गई। सैंपल देने के बाद वे सीएम हाउस गए, विधानसभा अध्यक्ष का निवास पर गए। इसके बाद भोजन किया। मगर, रिपोर्ट आने के पहले ही वे शनिवार शाम रूटीन फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जैसे ही पुनिया के संक्रमित होने की खबर सामने आई, कांग्रेस नेताओं में भी भय पैदा हो गया है।


Next Story