बिहार

राइस मिल में बॉयलर फटने से कई मजदूर घायल

Admin4
24 Nov 2022 7:01 PM GMT
राइस मिल में बॉयलर फटने से कई मजदूर घायल
x
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। बता दे की राइस मिल में बॉयलर अचनक से फट गया। वही इस हादसे में कई मजदूरों के घायल होने की सूचना मिल रही है। वही यह दर्दनाक हादसा कुढ़नी थाना इलाके में स्थित चंद्रहटी मिल का है। वही घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वही इस हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की चीख-पुकार मच गयी। मिली जानकारी के अनुसार ब्यालर का मेन पाइप फटने से यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी-भीड़ जमा हो गयी। वही कई मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों ने घायल मजदूरों को अस्पताल में दाखिल कराया है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
वही इस मामले की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस घायलों को स्थानीय लोगों के मदद से अस्पताल में दाखिल करा रही है। पुलिस ने बताया कि राहत-बचाव कार्य चलाया जा रहा है। कई लोग घायल हुए हैं।

Next Story