आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश बोर्ड परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव, जानें तारीख

Bharti sahu
11 May 2022 9:53 AM GMT
आंध्र प्रदेश बोर्ड परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव, जानें तारीख
x
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात असानी का असर बोर्ड परीक्षाओं पर भी देखने को मिल रहा है

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात असानी का असर बोर्ड परीक्षाओं पर भी देखने को मिल रहा है। इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड, आंध्र प्रदेश ने चक्रवात के खतरे को देखते हुए 11वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है। राज्य में आज बुधवार 11 मई, 2022 को होनी वाली परीक्षा को टाल दिया गया है। अब इस परीक्षा को 25 मई, 2022 को आयोजित किया जाएगा। हालांकि, 12 मई और इससे आगे की परीक्षाओं के शेड्यूल में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। यह परीक्षाएं पहले की तरह ही यथावत रूप से जारी रहेंगी। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों और परीक्षा के समय में भी कोई बदलाव नहीं होंगे।

छात्र भी कर रहे थे मांग
आंध्र प्रदेश बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र भी चक्रवात के कारण परीक्षा को लेकर संशय में थे। छात्रों ने सोशल मीडिया पर परीक्षा को टालने की मांग भी की थी। हालांकि, मंगलवार की रात बोर्ड ने परीक्षा की तारीख में बदलाव को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया। असानी को लेकर राज्य के कई हिस्सों में रेड, औरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में असानी का असर शुरू हो चुका है। राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, चक्रवात 'असानी' के अगले कुछ घंटों में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। यह चक्रवात आज शाम या कल सुबह तक आंध्र और ओडिशा के तट तक पहुंचेगा।


Next Story