लाइफ स्टाइल

एसिडिटी की समस्या को दूर करने लिए क्या क्या खाना चाहिए ?

Bharti sahu
27 Jun 2021 2:34 PM GMT
एसिडिटी की समस्या को दूर करने लिए क्या क्या खाना चाहिए ?
x
एसिडिटी की समस्या से हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। ये समस्या खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से होती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | एसिडिटी की समस्या से हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। ये समस्या खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से होती है। ज्यादातर लोगों को गैस की दिक्कत ज्यादा खट्टा खाना, मसाले वाले खाने का अधिक सेवन करने, पानी कम पीने और बहुत देर तक एक ही जगह बैठने की वजह से होती है। अगर आप गैस की समस्या से बहुत ज्यादा परेशान हैं तो डाइट में कुछ चीजों को शामिल करें। इससे इस समस्या में आपको आराम मिल सकता है।

तरबूज करें डाइट में शामिल
अगर आप नैचुरल तरीके से एसिडिटी की समस्या में आराम पाना चाहते हैं तो तरबूज को डाइट में शामिल करें। तरबूज में अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो डाइजेशन को बढ़िया रखता है। इसके साथ ही खाने को पचाने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप एसिडिटी की समस्या से नैचुरल तरीके से राहत चाहते हैं तो तरबूज खाना आज से शुरू कर दें।
खीरा देगा राहत
खीरा खाना किसे पसंद नहीं होता। कई लोग तो ऐसे होते हैं कि अगर सलाद में खीरा नहीं हुआ तो उनका पेट भी नहीं भरता। लेकिन क्या आपको पता है खीरे का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या में राहत मिल सकती है। खीरे में प्रचुर मात्रा में पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रहता है। गर्मी में खीरा खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है। इसे खाने से एसिड रिफ्लैक्स कम हो जाता है जिससे कि एसिडिटी की समस्या में आराम मिलता है।
पिएं नारियल पानी
अगर आपको गैस की समस्या है तो आप डाइट में नारियल पानी शामिल करें। नारियल पानी को सुबह पीने से शरीर डिटॉक्सीफाई होता है। जिससे कि गैस की समस्या में आराम मिलता है। नारियल पानी में फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होता है।
केला भी करेगा समस्या दूर
केला का सेवन करने से भी आपको काफी हद तक गैस की समस्या में आराम मिलेगा। केले में एसिड रिफ्लैक्स होता है। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम, आयरन, एंटी ऑक्सीडेंट्स और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये सभी तत्व म्यूकस पैदा करते हैं। इससे पीएच का स्तर कम होता है और एसिडिटी की समस्या कंट्रोल होती है।


Next Story