लाइफ स्टाइल

Oats Uttapam: हेल्दी खाने वालों के लिए बेस्ट है ओट्स उत्तपम

Bharti Sahu 2
24 Sep 2024 1:04 AM GMT
Oats Uttapam: हेल्दी खाने वालों के लिए बेस्ट है ओट्स उत्तपम
x
Oats Uttapam: हेल्थ फ्रीक लोगों के लिए ये है बेहतरीन ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। वहीं इसका स्वाद भी काफी अच्छा होता है। देखिए ओट्स के बने उत्तपम की रेसिपी।
सामग्री
आधा कप ओट्स
आधा छोटा कप सूजी
- आधा छोटा कप बेसन
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- एक चुटकी बेकिंग सोडा
- नमक आवश्यकतानुसार
- 1 प्याज बारीक कटी हुई
- 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
- 1 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 हरी मिर्च कटी हुई
- 2 से 3 बड़े चम्मच धनिया पत्ती
- घी
विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स का बैटर बनाएंं। इसके लिए ओट्स को मिक्सर में डालें और फिर ओट्स को बारीक पीस लें। इसे छान कर एक कटोरे में निकालें। फिर इसमें सूजी और बेसन मिलाएं। इसके बाद नमक और जरूरत के मुताबिक पानी डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं और बिना किसी गांठ के एक चिकना मिक्स तैयार करें। फिर इसे 20 मिनट के लिए एक तरफ रख दें। जब तक प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्ट, हरा धनिया और टमाटर को धोकर काट लें। 20 मिनट बाद बैटर थोड़ा गाढ़ा हो जाएगा तो इसमें जरूरत के मुताबिक पानी डालें और फिर सभी सब्जियों को मिलाएं। अंत में नींबू का रस डालें। आप चाहें तो सब्जियों को बैटर में ना मिलाकर ऊपर से डाल सकते हैं। उत्तपम बनाने के लिए तवे को गर्म करें और फिर इसपर बैटर डालें। ऊपर से सब्जी डालें और फिर दोनों तरफ से सेक लें।
Next Story