- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- शाम के स्नैक्स में...

x
रागी पोषक तत्वों का खजाना है। यह कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम और डाइट्री फाइबर से भरपूर होता है।
अक्सर लोग शाम के नाश्ते में तला-भुना खाते हैं। जिससे मोटापा, पाचन संबंधी और अन्य बीमारियों का खतरा बना रहता है। इसलिए जरूरी है कि शाम के स्नैक्स में ऐसी चीज़ें शामिल करें। जो सेहत के लिहाज से फायदेमंद हो और खाने में भी स्वादिष्ट।
1.मखाना
मखाना पोषक तत्वों का खजाना है। यह कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम और अन्य तत्वों से भरपूर होता है। यह ग्लूटेन फ्री भी होता है। आप शाम के नाश्ते भुना मखाना शामिल कर सकते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
2. मुरमुरे
शाम के नाश्ते के लिए मुरमुरे बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। बच्चे-बड़े, सभी इसे खाना पसंद करते हैं। आप इससे स्नैक्स के लिए कई तरह के डिशेज जैसे भेलपुरी, चिक्की आदि बना सकते हैं। ये स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर है।
3.रागी कुकीज
रागी पोषक तत्वों का खजाना है। यह कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम और डाइट्री फाइबर से भरपूर होता है। चाहें तो आप शाम के नाश्ते में रागी से बने कुकीज को शामिल कर सकते हैं। जो काफी स्वादिष्ट होते हैं।
4.उबले अंडे खाएं
शाम के समय अगर आपको खाने की क्रेविंग होती है, तो उबले अंडे का सेवन कर सकते हैं। यह विटामिन-ए, विटामिन-डी, आयरन, प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
5.स्नैक्स में ओट्स शामिल करें
ओट्स को सुपरफूड माना जाता है। ये एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। आप शाम के नाश्ते में चावल या सूजे की आटे की जगह ओट्स की इडली बनाकर खा सकते हैं।
6. ड्राई फ्रूट्स खाएं
शाम की क्रेविंग्स को कम करने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स भी खा सकते हैं। ये आपकी छोटी भूख को मिटाने के लिए अच्छा ऑप्शन है। चाहें तो आप शाम के नाश्ते में बादाम, काजू, पिस्ता जैसी चीज़ों का चुनाव कर सकते हैं।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Next Story





