लाइफ स्टाइल

हेल्दी और टेस्टी होते हैं नारियल के लड्डू, जानें बनाने के विधि

Bharti sahu
13 Oct 2021 7:53 AM GMT
हेल्दी और टेस्टी होते हैं नारियल के लड्डू, जानें बनाने के विधि
x
नारियल पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | नारियल पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। वजन कंट्रोल रहने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। गर्भवती महिलाओं द्वारा भी इसका सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसे कच्चा, चटनी या अन्य चीजों में मिलाकर खाया जा सकता है। मगर आप चाहे तो नारियल के लड्डू बनाकर डेली डाइट में शामिल कर सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, रोजाना 1-2 नारियल के लड्डूओं का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। चलिए आज हम आपको नारियल लड्डू खाने के फायदे व इसे बनाने का तरीका बताते हैं....

नारियल के लड्डू में मौजूद पाेषक तत्व
नारियल के लड्डू में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, आयरन, साेडियम, पाेटैशियम, एंटी-वायरल, एंटी-ऑक्सीडेंट्स आदि गुण पाए जाते हैं। ऐसे में पोषक तत्वों से भरपूर नारियल लड्डू का रोजाना सेवन करने से शरीर को बेमिसाल फायदे मिलते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में...
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
नारियल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं भी इसका सेवन कर सकती है। रोजाना 1-2 लड्डूओं का सेवन करना प्रेगनेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से मां और गर्भ में पल रहे शिशु का बेहतर शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलती है। इसके साथ ही बच्चा चुस्त-दुरुस्त पैदा हाेता है।
थायरॉइड में फायदेमंद
नारियल में पोषक तत्वों के साथ एंटी-वायरल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण भी होते हैं। इसका सेवन करने से थायरॉइड कंट्राेल रहने में मदद मिलती है। ऐसे में थॉयरॉइड के मरीजों को इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। मगर इसे खाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह लेना ना भूलें।
हड्डियां होंगी मजबूत
नारियल में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। शरीर में दर्द होने की समस्या दूर होकर बेहतर विकास में मदद मिलती है। जिन लोगों को हाथ-पैरों व जोड़ों में दर्द रहता है उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा बच्चों के बेहतर शारीरिक विकास के लिए भी उन्हें रोजाना नारियल लड्डू खिलाना चाहिए।
अनिद्रा की समस्या से मिलेगा छुटकारा
जिन लोगों को नींद ना आने की समस्या है उन्हें अपनी डेली डाइट में नारियल के लड्डू शामिल करने चाहिए। इससे उन्हें अच्छी व गहरी नींद आने में मदद मिलेगी। आप सोने से पहले दूध के साथ 1 लड्डू खा सकते हैं।
वजन कंट्राेल करने में कारगर
आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति बढ़ते वजन से परेशान है। मगर इसे कंट्रोल करने के लिए नारियल के लड्डू बेहद कारगर माने गए है। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। इसतरह वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
नारियल पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है। इसतरह बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। साथ ही छोटी-मोटी मौसमी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।
चलिए अब जानते हैं नारियल के लड्डू बनाने का तरीका...
सामग्री
नारियल- 1, ½ कप (कद्दूकस किया)
घी- 1 छोटा चम्मच
दूध- 1 कप
खोया- 2 बड़े चम्मच
ड्राई फ्रूट्स- जरूरत अनुसार (गार्निश के लिए)
नारियल- कसा हुआ जरूरत अनुसार (गार्निश के लिए)
विधि
. पैन में घी गर्म करके ड्राई फ्रूट्स भूनकर अलग निकाल लें।
. उसी पैन में नारियल हल्की आंच पर भूनें।
. अब इसमें दूध और खोया मिलाकर लगातार चलाते हुए पकाएं।
. इसे तब तक पकाएं जब तक पैन किनारे का छोड़ दें।
. अब इसमें भूने हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिलाएं।
. तैयार मिश्रण को प्लेट में निकालकर हल्का ठंडा कर लें।
. अब हाथों पर थोड़ा घी लगाएं।
. फिर मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा लेकर इसके लड्डू बनाएं।
. इसे कसे हुए नारियल से रोल करें और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।.





Bharti sahu

Bharti sahu

    Next Story