लाइफ स्टाइल

पौष्टिकता बढ़ाने के लिए अब तैयारकी जाएगी सस्ते ऑर्गेनिक अंडे

Tara Tandi
2 July 2021 11:36 AM GMT
पौष्टिकता बढ़ाने के लिए अब तैयारकी जाएगी सस्ते ऑर्गेनिक अंडे
x
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है किसानों और मुर्गी पालकों की गिरी ग्राम मॉडल की तर्ज पर उनकी आय दोगुनी से अधिक करने के लिए यहां जैविक अंडों का उत्पादन होगा जो आम अण्डे से सस्ते और ज्यादा पौष्टिक होंगे। पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग के मंत्री श्री सिंह ने शुक्रवार को यहां केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) में गिरी ग्राम टेक्नोलॉजी पार्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सीएआरआई में चल रही प्रोजेक्टों को भी देखा। गिरी ग्राम मॉडल एक एकड़ भूमि में तैयार किया गया है, इसमें 2500 मुर्गियों को रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि सीएआरआई के वैज्ञानिकों ने गिरी ग्राम मॉडल तैयार किया है और यह मॉडल पूरे देश में लागू होगा। इसके तहत आधे खर्च में जैविक अंडा तैयार होगा। इससे जहां मुगीर् मुर्गियों को प्राकृतिक और प्रोटीन युक्त आहार मिलेगा। वहीं लोगों को सस्ती दर पर जैविक अंडे मिलेंगे। पोल्ट्री फार्म पर एंटीबायोटिक और कीटनाशक से तैयार दाने भी मुगीर् मुर्गियों की डाइट में होते हैं, ऐसे में मुर्गियों का अंडा प्रोटीन के साथ हमारे शरीर को कुछ अनचाहे रासायनिक पदार्थ और इनके जनित बीमारियां दे सकते हैं ,लेकिन जैविक अंडे बीमारियों से मुक्त व सेहत के लिए लाभदायक होंगे।
इस अवसर पर इस परियोजना के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर राज नारायण ने बताया कि जैविक अंडे ज्यादा पौष्टिक और सस्ते होंगे, इसके लिए कुकुटपालक इनके बदले अच्छे दाम भी हासिल कर सकेंगे। मुगेर् मुर्गियों के लिए प्राकृतिक आहार ज्यादा होने से डाइट पर भी खर्च भी घट जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजना के तहत केंद्र सरकार ने इसे स्वीकृति दे दी है। सीएआरआई निदेशक डॉक्टर ए के तिवारी ने बताया कि ग्राम प्रोजेक्ट केंद्रीय मंत्री की सोच है जिसे सीएआरआई के वैज्ञानिकों ने जमीन पर उतारा है. इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वैज्ञानिकों के साथ बैठक भी ली।

Next Story