लाइफ स्टाइल

सावधान : चाय के साथ अगर पकौड़े और नमकीन खाते हैं तो संभल जाइए

Bharti sahu
22 Jan 2021 12:20 PM GMT
सावधान : चाय के साथ अगर पकौड़े और नमकीन खाते हैं तो संभल जाइए
x
भारत में लोगों के दिन की शुरूआत चाय से ही होती है। सुबह बिस्तर से उठते ही लोगों को चाय पीने की आदत है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारत में लोगों के दिन की शुरूआत चाय से ही होती है। सुबह बिस्तर से उठते ही लोगों को चाय पीने की आदत है। खाली पेट चाय पीने से सेहत को नुकसान होता है, इसलिए लोग चाय के साथ नमकीन या बिस्कुट कुछ भी खाना पसंद करते हैं। लेकिन आप जानते हैं कि चाय के साथ कुछ भी खाकर आप अपनी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। चाय के साथ कुछ भी खाने से ना सिर्फ आपका पाचन खराब होता है बल्कि गैस, अपच और बदहजमी की भी परेशानी होती है। तो आइए जानते हैं कि चाय के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

बेसन की चीजों को चाय के साथ नहीं खाएं:
अक्सर हमारी आदत होती है कि हम चाय के साथ नमकीन और पकौड़े खाते हैं, ये सभी चीजें बेसन से बनी होती है जो सेहत को बिगाड़ती है। चाय और बेसन के संयोजन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और इससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती हैं।
चाय के साथ ठंडी चीजों का इस्तेमाल नहीं करें। गर्म और ठंडा का एक साथ सेवन पेट संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। चाय के बाद भूलकर भी ठंडा पानी या ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम, फ्रूट आदि का सेवन नहीं करें।

चाय के साथ कच्चे सलाद का इस्तेमाल नहीं करे:
ध्यान रखें जब भी आप चाय पी रहे हो तो उसके साथ कच्ची चीजें जैसे सलाद या सैंडविच का सेवन नहीं करें। कच्ची सब्जी, अंकुरित अनाज और यहां तक की ड्राई फ्रूटस भी चाय के साथ नहीं खाएं। इससे अपच, एसिडिटी और पेट संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती है।
चाय के साथ दही और उससे बने पदार्थों से परहेज करें:
चाय के साथ दही वाले स्नैक्स का संयोजन बिल्कुल भी फिट नहीं बैठता है। चाय भी दूध की बनी होती है इसलिए दूध और दही दोनों का एक साथ इस्तेमाल गैस्ट्रिक जलन या अपच की समस्या पैदा कर सकता है। इसीलिए चाय के साथ दही भल्ले, दही बड़े, रायता व दही के कबाब आदि नहीं खाने चाहिए।

आयरन युक्त चीजों से परहेज करें:
कई लोग चाय के साथ अंडा ऑमलेट या आयरन युक्त चीजों का सेवन करते हैं जो सेहत को खराब कर सकता है। चाय में टैनिन होता है और इसके साथ प्रोटीन या आयरन रिच फूड का सेवन आपके शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है।


Next Story