लाइफ स्टाइल

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर 4 दालें

Kajal Dubey
13 May 2023 2:07 PM GMT
प्रोटीन और फाइबर से भरपूर 4 दालें
x
1. मूंग की दाल (Mung Dal)
छिलके वाली मूंग दाल (जिसे कुछ जगह हरे चने के रूप में जाना जाता है) सबसे अधिक रिकमेंडेड दाल या सुपरफूड्स में से एक है। हर घर में बनने वाली यह दाल हल्की होने के कारण पचाने में आसान होती है।
इस दाल में प्रोटीन अधिक और कार्ब्स काफी कम होते हैं। अन्य दाल की तुलना में मूंग की दाल में कार्ब्स कम होने के कारण यह हेल्दी होती है। 1 औंस यानी 202 ग्राम उबली हुई मूंग की दाल में निम्न न्यूट्रिशन होते हैं।
कैलोरी : 212
फैट : 0.8 ग्राम
प्रोटीन : 14.2 ग्राम
कार्ब्स : 38.7 ग्राम
फाइबर : 15.4 ग्राम
जैसा कि आपने देखा कि यह फाइबर रिच होती है। इस कारण इसका सेवन अन्य दालों की तुलना में अच्छा होता है।
2. अरहर / तुअर दाल (Arhar / Toor Dal)
अरहर / तुअर दाल प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर का अच्छा सोर्स है। यह आयरन और कैल्शियम की दैनिक जरूरत को पूरा करती है।
फाइबर और प्रोटीन रिच होने के कारण इसके सेवन से भूख कम लगती है। आप कम खाते हैं तो वजन कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के लेवल को भी कम करती है।
अरहर की दाल में विटामिन सी, ई, के और बी कॉम्प्लेक्स के अलावा मैग्नीशियम (Magnesium), फास्फोरस (Phosphorus), पोटेशियम (Potassium), सोडियम (Sodium) और जिंक (Zinc) भी होता है।
100 ग्राम तुअर दाल के न्यूट्रिशन (3)
कैलोरी : 187
फैट : 3.08 ग्राम
कार्ब्स : 29.76 ग्राम
प्रोटीन : 11.42 ग्राम
फाइबर : 14.3 ग्राम
अरहर दाल भी फाइबर का अच्छा सोर्स है।
3. मसूर की दाल (Masoor Dal / Red Lentil)
मसूर की दाल को यंगस्टर्स कम पसंद करते हैं। लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर ये दाल कई तरह से फायदेमंद है। यह दाल भारतीय व्यंजनों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
आधा कप (करीब 90 ग्राम) मसूर की दाल के न्यूट्रिशन इस प्रकार हैं।
कैलोरी : 300
फैट : 0 ग्राम
कार्ब्स : 54 ग्राम
प्रोटीन : 22 ग्राम
फाइबर : 14 ग्राम
4. चने की दाल (Horse Gram / Chane Ki Dal)
एक्सपर्ट के मुताबिक चने की दाल काफी फायदेमंद होती है। यह न केवल वजन कम करने में मदद करती है, बल्कि शरीर में सभी आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को भी पूरी करती है।
कैलोरी में कम यह दाल प्लांट बेस्ड प्रोटीन का भी सोर्स है। इसमें मौजूद अघुलनशील और घुलनशील फाइबर (insoluble and soluble) टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर पेट भरा रखने और पाचन सही करने में मदद करते हैं।
100 gm चने की दाल में न्यूट्रिशन इस प्रकार होते हैं।
कैलोरी : 321
फैट : 0 ग्राम
कार्ब्स : 57 ग्राम
प्रोटीन : 22 ग्राम
फाइबर : 5 ग्राम
Next Story