राजस्थान

राजस्थान में बारिश की संभावनाएं बरकरार...अक्टूबर से हो सकती है मॉनसून की वापसी...पढ़ें पूरी खबर

Gulabi
27 Sep 2020 3:52 PM GMT
राजस्थान में बारिश की संभावनाएं बरकरार...अक्टूबर से हो सकती है मॉनसून की वापसी...पढ़ें पूरी खबर
x
राजस्थान में भले ही मानसून की रफ्तार थम गई | दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की वापसी का समय करीब

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।राजस्थान में भले ही मानसून की रफ्तार थम गई हो, लेकिन अभी प्रदेश में बारिश की संभावनाएं बरकरार है। बताया जा रहा है कि दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की वापसी का समय करीब है। लिहाजा राजस्थान में बारिश की उम्मीदें दिखाई दे रही है। निजी मौसम एजेंसी 'स्काईमेट वेदर' ने पूर्वानुमान जताया है कि पश्चिमी राजस्थान से एक अक्टूबर से मॉनसून की वापसी हो सकती है। इसके मुताबिक, उत्तर भारत के बड़े हिस्से से सात अक्टूबर तक मॉनसून की वापसी की पूरी संभावनाएं हैं। आपको बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने Rajasthan, rain, prospects, October, monsoon, कहा है कि राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में बारिश की संभावनाएं है।

मौसम विज्ञान के जानकारों की मानें तो देशभर में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की वापसी राजस्थान से होते हुए ही होगी। वहीं दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है, लिहाजा एक अक्टूबर से राजस्थान और हरियाणा के अलावा उत्तर भारत के बड़े हिस्से से सात अक्टूबर तक मॉनसून वापसी कर सकता है।

प्रदेश में हालांकि सावन में बारिश की रफ्तार धीमी रही, लेकिन अगस्त माह य़ानी भादों में बदरा लगातार प्रदेश को भिगोते रहे। लिहाजा पूरे अगस्त के अलावा सिंतबर माह में भी पहले पखवाड़े में अच्छी बारिश दर्ज की गई। आपको बता दें कि एक जून से लेकर दस सितम्बर तक ही पूरे राजस्थान में 13 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है।

Next Story