मनोरंजन

इस TV एक्ट्रेस ने अपने भाई से रचाई शादी... देखें PHOTOS

Bharti sahu
22 Nov 2020 3:58 PM GMT
इस TV एक्ट्रेस ने अपने भाई से रचाई शादी... देखें PHOTOS
x
टीवी शो सुहानी सी एक लड़की फेम राजश्री रानी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड गौरव मुकेश जैन से शादी कर ली है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टीवी शो सुहानी सी एक लड़की फेम राजश्री रानी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड गौरव मुकेश जैन से शादी कर ली है। दोनों ने शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि सुहानी शो में दोनों भाई-बहन का किरदार निभाते थे। कोरोना वायरस के चलते शादी परिवार के करीबी लोगों के बीच हुई। राजश्री ने रेड एंड पिंक व्हाइट कलर का लहंगा पहना था।

वहीं गौरव ने क्रीम कलर के शेरवानी के साथ फ्लोटर प्रिंट की पगड़ी पहनी थी। दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे थे। दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ दिख रही थी।

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान राजश्री ने कहा था, 'गौरव और मैं काफी सालों से दोस्त हैं और यही हमारे रिलेशन को स्ट्रॉन्ग बनाता है। हम हर सिचुएश में एक-दूसरे के साथ रहे, लेकिन हम रिलेशन में नहीं थे। गौरव ने कुछ महीनों पहले मुझे प्रपोज किया। मैं उस वक्त समझ ही नहीं पाई कि कैसे रिएक्ट करूं। वह बहुत ही शानदार फीलिंग थी। मैंने उन्हें हां कहा और फिर अपने-अपने परिवार को इस बारे में बताया। वे लोग मान गए और बहुत खुश थे।'

राजश्री ने कहा कि लॉकडाउन में दोनों को एहसास हुआ कि अब शादी कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'लॉकडाउन बहुत ही मुश्किल था हमारे लिए। लेकिन गौरव ने यह फैसला किया और मैं मान गई। मैं खुश हूं कि गौरव ने यह फैसला लिया। अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी करने से ज्यादा अच्छा कुछ नहीं हो सकता।'

राजश्री ने बताया कि वह पहले डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते थे, लेकिन कोरोना की वजह से दोनों ने ग्वालियर में शादी की। उन्होंने कहा, 'हम डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते थे, लेकिन कोरोना की वजह से हमने ग्वालियर ही फाइनल किया। गौरव की जॉइंट फैमिली है जिसमें 44 लोग हैं। मैं उन सभी से मिलने के लिए एक्साइटेड हूं।'

Next Story