मनोरंजन

अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म 'राम अबराम' का फर्स्ट लुक रिलीज

Rani Sahu
4 Oct 2022 1:30 PM GMT
अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म राम अबराम का फर्स्ट लुक रिलीज
x
मुंबई, 04 अक्टूबर (वार्ता)। भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) के जानेमाने अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू (Actor Arvind Akela Kallu) की आने वाली फिल्म 'राम अबराम' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। वी प्रांजल फ़िल्म क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड एवं मिल माई मुबीज के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म (Bhojpuri film) 'राम अबराम' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पोस्टर पर अरविंद अकेला कल्लू दो अलग अलग लुक्स में नज़र आ रहे हैं। विपुल राय कृत फिल्म 'राम अबराम' के निर्माता-निर्देशक देवन्द्र तिवारी (Devendra Tiwari) हैं। देवेन्द्र तिवारी ने कहा, " मेरी बनायी हुई सभी फिल्मो की कहानी काफी दमदार और रोचक रहती है। मैं अपनी फिल्मो की कहानियों पर खासा ध्यान देता हूं। राम अबराम सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है ,जिसे देखने के बाद समाज के बीच के ऊर्जावान संदेश जायेगा।" अरविंद अकेला कल्लू ने कहा, " 'राम अबराम 'का पहला पोस्टर काफी आकर्षित है।इस तरह की फिल्म में मुझे पहली बार करने को मिला है,जिसके लेकर मैं काफी उत्साहित भी हूं। देवेंद्र जी के निर्देशन में मैंने पहली बार काम किया है। उनके निर्देशन में काम कर काफी मजा आया। गौरतलब है कि फिल्म 'राम अबराम' के लेखक मनोज पाण्डेय ,संगीतकार छोटे बाबा,गीत सुमित चंद्रवंशी,प्रकाश बारूद, छोटू यादव है।नृत्य कानू मुखर्जी,एक्शन दिनेश यादव,संकलन धर्म सोनी,कला नाजिर शेख़,प्रोडक्शन रौनक मिश्रा,जय मिश्रा,विजय यादव है। इस फ़िल्म अरविंद अकेला कल्लू, ऋतु सिंह,चांदनी सिंह,रक्षा गुप्ता ,बिनीत विशाल,उमाकांत राय, अभिनय सिंह,मुन्ना सिंह,सुशील यादव,कौशल शर्मा,विजया सिंह पुष्पेंद्र राय,संजीव मिश्रा ,संजय पाण्डेय की अहम भूमिका है।
Next Story