Entertainment

सिंघम अगेन’ से अब अजय का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : डायरेक्टर रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब तक फिल्म से जुड़े स्टार्स के कई लुक्स सामने आ चुके हैं, लेकिन अजय देवगन का लुक सामने नहीं आया था। अब यह इंतजार खत्म हो गया है और फिल्म से अजय का पोस्टर भी सामने आ चुका है, जो काफी शानदार है। रोहित ने आज मंगलवार (21 नवंबर) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अजय का फर्स्ट लुक शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)


तस्वीर में अजय काफी गुस्से में दिख रहे हैं। उनकी फोटो के साथ शेर की एक झलक भी दिखाई दे रही है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए रोहित ने कैप्शन में लिखा-”शेर आतंक मचाता है और जख्मी शेर तबाही। सबका फेवरेट पुलिसवाला। बाजीराव सिंघम वापस आ गया है। सिंघम अगेन।”

अजय के साथ फिल्म में करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह और अक्षय कुमार का कैमियो भी देखने को मिलेगा। विलेन के रूप में अर्जुन कपूर के नाम पर चर्चा चल रही है। फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Related Articles

Back to top button
साइना नेहवाल का ऑल ब्लैक लुक परिणीति चोपड़ा बिखेरा हुस्न का जलवा युक्ति थरेजा का कायलाना अंदाज़ माधुरी जैन ने बिखेरा हुस्न का जलवा ऑल ब्लैक लुक में नजर आई अदा खान सान्या ठाकुर ने शेयर किया अपना लेटेस्ट लुक शिल्पा शेट्टी का ट्रेडिशनल लुक सचेत और परंपरा ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें एक्ट्रेस अहसास चन्ना का नया फोटोशूट श्रद्धा दास ने बिखेरा हुस्न का जलवा