मनोरंजन

न्यू मदर आलिया भट्ट ने शेयर किया खूबसूरत पोस्ट, फैंस ने लुटाया एक्ट्रेस पर प्यार

Rounak Dey
21 Nov 2022 7:00 AM GMT
न्यू मदर आलिया भट्ट ने शेयर किया खूबसूरत पोस्ट, फैंस ने लुटाया एक्ट्रेस पर प्यार
x
आलिया ने अपनी सोनोग्राफी करवाते हुए तस्वीर शेयर की थी और लिखा था कि उन्हें घर में नन्हा मेहमान जन्म लेने वाला है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने 6 नवंबर को बेटी का स्वागत किया था। इस खबर के सामने आने के बाद ना केवल कपूर खानदान बल्कि फैंस ने भी अपनी खुशी जाहिर की थी। फैंस आलिया और रणबीर की बच्ची की एक झलक पाने के लिए काफी बेकरार हैं। लेकिन अभी तक बॉलीवुड के इस स्टार कपल ने अपनी बेटी की कोई झलक नहीं दिखाई है। लेकिन मां बनने के बाद पहली बार आलिया भट्ट ने अपनी पहली फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में नई बनी मां आलिय बेहद ही खुश लग रही हैं।
इस तस्वीर में आलिया भट्ट व्हाइट और ब्लू कलर के लाइनिंग स्वेटर पहने नजर आ रही हैं। तस्वीर में आलिया बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर मां बनने का ग्लो भी साफ नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "कोजी।" मां बनने के बाद आलिया भट्ट की इस पहली तस्वीर पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
आलिया के फोटो पर फैंस का रिएक्शन
आलिया भट्ट की इस तस्वीर पर फैंस जबरदस्त तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "खूबसूरत मम्मी।" वहीं एक दूसरे यूजर ने आलिया को मां बनने पर बधाई दी।
बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल अप्रैल में शादी रचाई थी। शादी के दो महीने बाद आलिया ने अपने मां बनने की खुशी फैंस के साथ साझा की। आलिया ने अपनी सोनोग्राफी करवाते हुए तस्वीर शेयर की थी और लिखा था कि उन्हें घर में नन्हा मेहमान जन्म लेने वाला है।
Next Story