मनोरंजन

इंटरनेट पर आग लगा रहे है Khesari Lal Yadav और Akshara Singh का गाना 'Tsunami', अब तक कर रहा है ट्रेंड

Rani Sahu
23 Jun 2022 7:07 PM GMT
इंटरनेट पर आग लगा रहे है Khesari Lal Yadav और Akshara Singh का गाना Tsunami, अब तक कर रहा है ट्रेंड
x
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक बार फिर अक्षरा सिंह के साथ धमाल मचाते नजर आ रहे हैं

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक बार फिर अक्षरा सिंह के साथ धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। इस जोड़ी ने मिलकर हाल ही में एक नया गाना रिलीज किया था, जिसका नाम है 'सुनामी' (Tsunami)।

खेसारी और अक्षरा की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और लोकप्रिय जोड़ी है, जिसे एक साथ देखने का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना रिलीज के बाद से ही ना केवल वायरल हो रहा है, बल्कि यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है।
खेसारी और अक्षरा के लेटेस्ट आइटम सॉन्ग 'सुनामी' को सलीम सुलेमान के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 12 जून को रिलीज किया गया था और पिछले 10 दिनों में अभी तक ये यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को अब तक 28 लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं और 2 लाख से अधिक लोगों ने इस पर लाइक बटन प्रेस कर प्यार बरसाया है।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story