मनोरंजन
'धक धक ' सॉन्ग पर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने किया जबरदस्त डांस... देखें VIDEO
Bharti sahu
7 Feb 2021 7:47 AM GMT
x
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। जो खूब धमाल मचा रहा है।
वीडियो में एक्ट्रेस येलो कलर की साड़ी में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है। अंकिता माधुरी दीक्षित के गाने 'धक धक करने लगा' पर जबरदस्त डांस करती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा- एक आर्टिस्ट हमेशा आर्टिस्ट होता है चाहे वह छोटे पर्दे पर परफॉर्म करे या बड़ी स्क्रीन पर या फिर इंस्टाग्राम रील के लिए। साथ में उन्होंने माधुरी दीक्षित को टैग करके लिखा उनकी फॉरएवर फैन। एक्ट्रेस के डांस मूव्स फैंस को कायल बना रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें अंकिता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती है। अंकिता विकी जैन को डेट रही है। दोनों बहुत जल्द शादी भी करने वाले हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर बॉयफ्रेंड विकी के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है। एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी रिलेशन में थी। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। सुशांत की मौत के बाद एक्ट्रेस उसे इंसाफ दिलाने के लिए भी खड़ी रही थी।
Next Story