दिल्ली-एनसीआर

Weather Update: 19 राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Kunti Dhruw
6 Oct 2022 6:57 PM GMT
Weather Update: 19 राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
x
आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है।
नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है। एक ट्रफ रेखा आंध्र प्रदेश पर बने अन्य चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश होते हुए उत्तराखंड तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
उत्तर पूर्व भारत, बिहार, झारखंड, उप हिमालयी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और केरल में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई।
तमिलनाडु, लक्षद्वीप, उत्तराखंड और कोंकण और गोवा में हल्की बारिश हुई।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड के पूर्वी और मध्य भागों में भारी से बहुत भारी बारिश संभव है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी बारिश की संभावना है।
तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है।


साभार: skymetweather.com
Next Story