जगदलपुर: विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग के माध्यम से रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आयोजित परीक्षा के उपरान्त मेरिट सूची के आधार पर 06 अप्रैल से 08 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन का कार्य शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज धरमपुरा नम्बर 02 जगदलपुर में किया जाएगा। दस्तावेजों के सत्यापन के संबंध में विस्तृत जानकारी बस्तर जिले की अधिकृत वेबसाईट (इंेजंतण्हवअण्पद) पर भी अवलोकन की जा सकती है।

CG-DPR
स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दस्तावेजों का सत्यापन 6 से 8 अप्रैल तक
jantaserishta.com
31 March 2022 4:01 AM GMT

x
Next Story