CG-DPR

आरबीसी 6-4 अंतर्गत 40 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

jantaserishta.com
11 May 2022 4:20 AM GMT
आरबीसी 6-4 अंतर्गत 40 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
x

सूरजपुर: कार्यालय कलेक्टर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा दुर्घटनाओं से मृतक हुए 10 पीड़ित परिवारों को 40 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें मृतिका महिमा आ. बल्लू राम जाति कंवर ग्राम कुसमुसी के निकटतम वारिस में पिता बल्लू राम को, मृतक ननकू कुशवाहा आ. मोहरसाय कुशवाहा ग्राम कोटेया निवासी के पत्नी रूपवती कुशवाहा को, मृतक अभिषेक गुप्ता आ. अजय कुमार गुप्ता ग्राम बुंदिया के निकटतम पिता अजय गुप्ता को, मृतिका झोलो (झुलो) बाई पति छेरतू ग्राम कैलाशपुर के निकट वारिस पुत्र देवनारायण आ. छेरतू को, मृतिका तन्नू सिंह आ. आत्मा सिंह उम्र 2 वर्ष ग्राम कसकेला के निकटतम वारिस पिता आत्मा सिंह को, मृतक मोहनसराय पण्डो आ. विशुन पण्डों ग्राम पण्डोनगर के निकटतम पत्नी कौशल्या को, मृतक नवल सिंह आ. हरिप्रसाद ग्राम बैजनाथपुर के निकटतम पत्नी उर्मिला को, मृतिका सोहनी पति स्व. रामलाल जाति ग्राम कटिन्दा के निकटतम वारिसगण पुत्र विनेश कुमार, सुरेश कुमार एवं दिनेश आ. स्व. रामलाल को, मृतिका पानपति आ. रामजग नाई ग्राम ठाठपाथर ओडगी के पिता रामजग को एवं मृतिका अंजू शर्मा पति राकेश शर्मा जाति ब्राह्मण ग्राम कोटेया भैयाथान के निकटतम पति राकेश शर्मा को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story