CG-DPR

पेयजल एवं बिजली की समस्या का हो तत्काल निराकरण: कलेक्टर

jantaserishta.com
30 March 2022 3:32 AM GMT
पेयजल एवं बिजली की समस्या का हो तत्काल निराकरण: कलेक्टर
x

नारायणपुर: कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर श्री रघुवंशी ने समय सीमा के लंबित प्रकरणों की बारी-बारी से विभागवार जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अब गर्मी का मौसम आ गया है, जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में पेयजल की समस्या हो सकती है। इसलिए आवश्यक है कि समयपूर्व हैंडपंपों की आवश्यक मरम्मत कर ली जाये। हैंडपंपों की खराबी के संबंध में सूचना मिलने पर तत्काल विभाग द्वारा कार्यवाही की जाये। इसके साथ ही जिले की विद्युत व्यवस्था बाधित न हो इसके भी पूरे इंतजाम किये जाये। बैठक में अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर वैभव क्षेत्रज्ञ, रामसिंग सोरी, सुमित बघेल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री संजय चंदेल, के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर ने राज्य शासन के विशेष प्राथमिकता वाले महत्वाकांक्षी योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री कन्या विवाह की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को ही इसमें शामिल किया जाये। कलेक्टर ने वन विभाग जिला पंचायत, लोक निमार्ण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सीएसपीडीसीएल, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, क्रेडा, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त, नगरपालिका परिषद, श्रम विभाग, भू-अभिलेख, स्वास्थ्य विभाग, निर्वाचन शाखा, कृषि विभाग में लंबित प्रकरणों की बारी बारी से समीक्षा की।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story