CG-DPR

मानपुर विकासखंड के दूरस्थ अंचल ग्राम बुकमर्का में राजस्व शिविर का आयोजन

jantaserishta.com
24 April 2022 5:51 AM GMT
मानपुर विकासखंड के दूरस्थ अंचल ग्राम बुकमर्का में राजस्व शिविर का आयोजन
x

राजनांदगांव: कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में मानपुर विकासखंड के दूरस्थ अंचल ग्राम बुकमर्का में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। कुल 5 फौती नामांतरण दर्ज किया गया है। ग्राम में अब कोई फौती नामांतरण का प्रकरण शेष नहीं है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देश पर सभी अनुविभागों मे लगातार शिविर लगाकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है।

क्रमांक 87 -उषा किरण
अम्बागढ़ चौकी के शिक्षक के विरूद्ध एक छात्रा द्वारा आपत्तिजनक चारित्रिक छेड़छाड़ का आरोप लगाने की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई
- जिला प्रशासन द्वारा संबंधित शिक्षक के विरूद्ध दर्ज कराया गया एफआईआर
- शिक्षक के विरूद्ध की गई निलंबन की कार्रवाई
राजनांदगांव 23 अप्रैल 2022। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उत्कृष्ट विद्यालय अम्बागढ़ चौकी के शिक्षक के विरूद्ध एक छात्रा द्वारा आपत्तिजनक चारित्रिक छेड़छाड़ का आरोप लगाने की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित शिक्षक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है। संबंधित शिक्षक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। शिक्षक के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई विभाग द्वारा की गई है। शिकायत के संबंध में अग्रिम कार्रवाई पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है। पीडि़ता को सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) में पेश करने की कार्रवाही की जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story