CG-DPR

जिले में मनाया जायेगा माटी पूजन दिवस

jantaserishta.com
3 May 2022 3:11 AM GMT
जिले में मनाया जायेगा माटी पूजन दिवस
x

नारायणपुर: मिट्टी की उर्वरा शक्ति के पुनर्जीवन हेतु रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के स्थान पर वर्मी कम्पोस्ट खाद के उपयोग के साथ गौ-मूत्र एवं अन्य जैविक पदार्थों के उपयोग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस वर्ष अक्षय तृतीया 03 मई 2022 को राज्य में माटी पूजन दिवस मनाकर इस महा अभियान को प्रारंभ किया जाना है। इस महा अभियान का उद्देश्य प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों एवं जनमानस की भागीदारी को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के स्थान पर वर्मी कम्पोस्ट, गौ-मूत्र एवं जैविक खादों के उपयोग को प्रोत्साहित करना. रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान के प्रति जागरुकता फैलाना, मानव एवं पशु आहार को हानिकारक रसायनों से मुक्त करना सम्मिलित हैं।

माटी पूजन दिवस के दिन सभी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजन कर परम्परागत रूप से माटी पूजन किया जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्री, विधायकगण, त्रिस्तरीय पंचायतों के सम्मानित जनप्रतिनिधिगण सहित कृषकों एवं नागरिकों को आमंत्रित करते हुए धरती माता की रक्षा हेतु शपथ ली जायेगी एवं मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जायेगा। माटी पूजन दिवस कार्यक्रम में जिले में वर्मी कम्पोस्ट के कार्य से जुड़े स्वसहायता समूह एवं गौठान समितियों के सदस्यगण, समान गतिविधियों को संचालित कर रहे गैर सरकारी संगठनो एवं समाजिक समूहों, प्रगतिशील जैविक खेती करने वाले कृषको, विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओ, स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं आमजन की सकिय भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story