CG-DPR

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव: सुरक्षा व्यस्था दुरूस्त करने के लिए राजनांदगांव पुलिस द्वारा किया जा रहा है वाहनों की चेकिंग

jantaserishta.com
3 April 2022 2:39 AM GMT
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव: सुरक्षा व्यस्था दुरूस्त करने के लिए राजनांदगांव पुलिस द्वारा किया जा रहा है वाहनों की चेकिंग
x

राजनांदगांव: विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के निर्देशन में सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले के बॉर्डर एरिया में चेकपोस्ट लगाकर सुरक्षा अभियान के तहत् आने-जाने वाले सभी छोटे बड़े वाहनों की चेकिंग की जा रही है। साथ ही सभी थाना चौकी क्षेत्रों में भी दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही है। जिला पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बल संयुक्त रूप से लगातार कॉबिंग गश्त, एरिया डॉमिनेशन, रोड पेट्रोलिंग के साथ साथ वाहनों की चेकिंग भी कर रही है। जिससे चुनाव के दौरान आसामाजिक तत्वों द्वारा गड़बड़ी फैलाने हेतु हथियार, अवैध रूपए, अवैध शराब व नशीले पदार्थ आदि विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़ में ना ला सके। जिससे उक्त चुनाव निष्पक्ष एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न किया जा सके। पुलिस टीमों द्वारा उपचुनाव शांतिपूर्ण कराने हेतु आते जाते सभी वाहनों की चेंकिग लगातार मुश्तैदी के साथ कर रही हैं। इसी क्रम में पुलिस द्वारा खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सभी मतदान केन्द्रों को भी चेक कर जायजा लिया जा रहा है एवं आवश्यक कमी पूर्ति की जा रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story