CG-DPR

संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन सेवा निवृत्त शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों में त्रुटि सुधार हेतु अधिकृत

jantaserishta.com
25 March 2022 11:04 AM GMT
संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन सेवा निवृत्त शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों में त्रुटि सुधार हेतु अधिकृत
x

जगदलपुर: वित्त एवं योजना विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा कार्मिक सम्पदा साफ्टवेयर में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के जन्मतिथि, सेवा आरम्भ तिथि, सेवानिवृत्ति मृत्यु तिथि में सुधार हेतु संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन को अधिकृत किया गया है।

उक्त निर्देश के परिपालन में संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन संभाग बस्तर के द्वारा बस्तर संभाग के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का पेंशन प्रकरण तैयार करते समय त्रुटि पाए जाने पर कार्मिक सम्पदा में सुधार हेतु आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन विभाग जगदलपुर में प्रस्तुत करने को कहा है। आवेदन पत्रों के जांच उपरांत नियमानुसार वांछित सुधार कार्य ऑन-लाईन कार्मिक सम्पदा साफ्टवेयर में किया जाएगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story